Sunday, February 1, 2009

नई दुनिया झारखंड से भी शुरू



दिल्ली, रायपुर, ग्वालियर, बिलास्पुर, इंदौर, जबलपुर और भोपाल के बाद नई दुनिया ने झारखंड से भी अपना प्रकाशन शुरू कर दिया है। रांची से आज (पहली फरवरी 2009) से नई दुनिया का साप्ताहिक प्रकाशन शुरू हो गया। यह अखबार 16 पन्ने का है, जिसके साथ एक 48 पन्ने की मैग्जीन भी पाठकों को उपलब्ध करायी जा रही है। अखबार के झारखंड प्रभारी श्री विष्णु राजगढ़िया जी ने अखबार की लॉन्चिंग के मौके पर खुशी का इज़हार किया। रांची में अखबार के कार्यालय का पता है - नई दुनिया, 305 मंगल टावर, ओल्ड एचबी रोड, कांटा टोली चौक, रांची, झारखंड झारखंड संस्करण का -मेल एड्रेस है - ndranchi@gmail.com आज लॉन्च हुए अखबार में दो पन्ने रांची के स्थानीय खबरों के हैं और एक पन्ना झारखंड की वर्तमान राजनीति पर केंद्रित एक रिपोर्ट का है। अखबार की लॉन्चिंग के लिए कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया। सादगी के साथ इसे बाज़ार में पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया। शीघ्र ही यह अखबार रांची के अलावा अन्य स्थानों की खबरों के साथ दैनिक प्रकाशित होगा। रांचीहल्ला टीम अखबार की तरक्की की कामना करती है।

13 comments:

Anonymous said...

समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू होने के लिए विष्णु सर को बधाई और मिठाई की मांग...

dharmendra said...

vishnu sir dhero sari badhaiya. bhagwan kare ki hamare jharkhand ki patrakarita me aur naam jude. nadim sir aapko aise khusi bhare sandesh dena ki liya dhero sari subhkamnaiye. aapke blog se aise hi subh samachar hum jaise logo ko mile jo kaphi dur rahkar bhi apne pradesh ki behtari ke liye dua karte hain.

संगीता पुरी said...

नई दुनिया की रांची स्थित पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजीव करूणानिधि said...

नई दुनिया को शुभकामना.

समीर सृज़न said...

लिंक देने के लिए शुक्रिया...ये वाकई बहुत अच्छा ब्लॉग है अपनी संस्कृति और विरासत को जानने का.. और हाँ नई दुनिया की पूरी टीम को बधाई..

समीर सृज़न said...
This comment has been removed by the author.
जयंती कुमारी said...

नदीम जी क्या मैं भी नई दुनिया के लिए कुछ योगदान कर सकती हूं? मैंने हाल ही में साइंस से जुड़े मुद्दों पर कुछ आर्टिकल तैयार किया है, कृपया बतायें..

हमराही said...

विष्णु जी को बधाई, पूरी नई दुनिया टीम को बधाई और झारखंड के लोगों को भी बधाई. मैं रांची में रहता तो अखबार के दफ्तर में ज़रूर जाता, लेकिन क्या करूं अभी हजारों मील दूर हूं, इसलिए सिर्फ इस ब्लॉग से ही बधाई दे सकता हूं.

Anonymous said...

thanks everybody for best wishes
Vishnu Rajgadia

सुनील मंथन शर्मा said...

विष्णु सर को बहुत-बहुत बधाई.

Vinay said...

बधाई हो!

Vinay said...

बधाई हो!

Paise Ka Gyan said...

NDA in Hindi
RTO in Hindi
Indian Music in Hindi
Airports in India in Hindi