Friday, August 21, 2009

पचास नागरिकों को मिलेगा आरटीआइ सिटिजन अवार्ड

सूचना कानून की चैथी वर्षगांठ पर झारखंड के पचास नागरिकों को
आरटीआइ सिटिजन अवार्ड दिया जायेगा। इसके लिए नामांकन 15 सितंबर तक
आमंत्रित हैं। झारखंड का कोई नागरिक स्वयं अपने लिए अथवा किसी अन्य के
लिए नामांकन भेज सकता है। इसके लिए सूचना कानून के तहत किये गये कार्यों,
सफलता के विवरण एवं संबंधित दस्तावेजों की फोटो कापी के साथ अपना पूरा
पता, फोन नंबर, ईमेल पता इत्यादि भेजना होगा। यह घोषणा झारखंड आरटीआइ
फोरम के अध्यक्ष बलराम एवं सचिव विष्णु राजगढ़िया ने की है।
नामांकन भेजने का पता है-
झारखंड आरटीआइ फोरम, 4-सी, घराना पैलेस, संध्या टावर, पुरलिया रोड, रांची।
विशेष जानकारी आरएन सिंह से 9430246440 नंबर पर मिलेगी।
rtistory.blogspot.com तथा rti.net.in पर भी जानकारी मिलेगी।
ई-मेल पता है- rtistory@gmail.com