कुछ जीभें लपलपाती हैंकुछ जीभें लार टपकाती हैं
कुछ जीभें डंस लेती हैं
कुछ जीभें
जीभ काट लेती हैं
तो कुछ जीभें
समूचे वजूद को ही
चट कर जाती हैं
पर सबसे क्रूर
वो जीभें होती हैं
जो जिंदगी भर
किसी देह पर
आबादी के एक बड़े हिस्से की
मेधा और पहचान पर
विषैले सांप की तरह
रेंगती रहती है
और आपके वजूद को
अजगर का शिकार बनाये रखती है